गोपेश्वर पुलिस लाइन्स में डीएम व एसपी ने नवीनीकृत बैडमिंटन हॉल का भव्य उद्घाटन कर पुलिस परिवार को दी नई सुविधा
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज पुलिस लाइन्स गोपेश्वर में बहुद्देशीय हॉल का नवीनीकरण कार्य पूरा कर जिलाधिकारी चमोली सन्दीप तिवारी व पुलिस अधीक्षक चमोली,सर्वेश पंवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। हॉल को विशेष रूप से इंडोर बैडमिंटन हॉल के रूप में विकसित किया गया है,जहां पुलिसकर्मी उनके परिजन व स्थानीय निवासी भी नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं। इस इंडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण कार्य के लिए जिलाधिकारी चमोली महोदय द्वारा विशेष रूप से सहयोग और समर्थन प्रदान किया गया,जिससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लिए यह हॉल स्वास्थ्य,खेलकूद और मनोरंजन का एक आदर्श केंद्र बन सका।उद्घाटन समारोह में एसपी चमोली ने कहा स्वस्थ और फिट पुलिस ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। खेलकूद न केवल शरीर को मजबूत बनाता है,बल्कि मानसिक तनाव कम करने और टीम भावना बढ़ाने में भी मदद करता है। यह हॉल हमारे पुलिस परिवार की कार्यकुशलता और मनोबल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। फिट पुलिस सुरक्षित समाज।इसके साथ ही,स्थानीय बालक और बालिकाएँ भी इस हॉल में आकर नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग ले सकते हैं,जिससे उनका शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा और मानसिक विकास भी सुनिश्चित होगा।उद्घाटन समारोह में डीएम व एसपी ने खुद बैडमिंटन खेलकर हॉल का औपचारिक उद्घाटन गया। पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के बच्चों ने हॉल का दौरा कर बैडमिंटन खेलकर नई सुविधाओं का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। जवानों में नई खेल गतिविधियों को लेकर जोश और उत्साह देखने को मिला।इस पहल का उद्देश्य न केवल पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक सेहत को बनाए रखना है,बल्कि उनके परिवारों के लिए भी मनोरंजन और स्वास्थ्य का एक नया केंद्र प्रदान करना है।उद्धघाटन समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी,पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह विष्ट,CFO गिरीश बिष्ट पत्रकार बन्धु एवं पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
Spread the love