Spread the love

डूंगरीपंथ-छांतीखाल-खेडाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ:डॉ.धन सिंह रावत

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए डूंगरीपंथ छांतीखाल खेडाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण हेतु 15 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत कराई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से श्रीनगर,खिर्सू क्षेत्र एवं रूद्रप्रयाग और चमोली जिलों के हजारों ग्रामीणों और यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस निर्णय पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ.रावत का आभार व्यक्त किया है।वैकल्पिक मार्ग से मिलेगी राहत कैबिनेट मंत्री डॉ.रावत ने कहा कि चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के साथ-साथ बदरी-केदार यात्रा,ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और पर्यटन की दृष्टि से आने-जाने वाले लोगों को सिरोबगड़ क्षेत्र में लंबे समय से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। हाल ही में फरासू क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और धारी देवी क्षेत्र में नदी के जलस्तर बढ़ने से सड़क पर पानी आने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई थी। यात्रियों और स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग से होकर यात्रा करनी पड़ रही थी,जो अत्यंत कष्टदायक था।उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से डूंगरीपंथ छांतीखाल खेडाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 15 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा और इसका शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा।सैकड़ों ग्रामवासियों और यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि इस मार्ग के सुधारीकरण से न केवल चमोली और रूद्रप्रयाग जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा,बल्कि धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों को भी सुरक्षित और सुविधाजनक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही सैकड़ों ग्रामवासी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जताया आभार कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा स्वीकृत इस महत्वपूर्ण धनराशि के लिए भाजपा पौड़ी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी,विधायक प्रतिनिधि रमेश मन्दरवाल,मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह पवार,कमल रावत,नितिन रावत,योगेश चंद्र,मनीषा बहुगुणा,दुर्गेश नौटियाल,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित कई जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आभार जताया।उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल क्षेत्रीय आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान देगा बल्कि आर्थिक,धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp