Spread the love

पौड़ी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का भव्य स्वागत स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी में रखे विचार

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के पौड़ी मुख्यालय प्रथम आगमन पर शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। दिनभर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें स्वागत समारोह, संगोष्ठी,व्यापारियों के साथ संवाद और सम्मान समारोह प्रमुख रहे।भव्य स्वागत कार्यक्रम जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का जोरदार स्वागत किया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई,तत्पश्चात फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और समाज के लिए समर्पित है। हमारी सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग बेरोजगारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं,उन्होंने कभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग भी नहीं लिया।वे केवल राजनीति चमकाने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। संगोष्ठी एकात्म मानववाद पर चर्चा जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष रचना बुटोला भी रही।विकसित भारत,आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनकी एकात्म मानववाद विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी भारतीय राजनीति में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,सर्वोदय और स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे। सादगी,उच्च विचार और दृढ़ संकल्प उनके जीवन के मूल मंत्र थे।व्यापारियों से संवाद:जीएसटी सुधारों की जानकारी इसके बाद प्रदेश महामंत्री ने पौड़ी बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि 3 सितंबर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में 2017 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।नई व्यवस्था के तहत 5% और 18% की सरल दो दरें लागू की गई हैं,जबकि विलासिता व लग्जरी वस्तुओं पर 40% कर दर तय की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता आएगी,कर पालन आसान होगा,शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और व्यापार को नई गति मिलेगी। किसानों को बढ़ावा मिलेगा और जीडीपी में वृद्धि होगी।विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में लोकगायक अनिल बिष्ट,पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले अरुण,फुटबॉल प्रशिक्षक रवि रावत,शिक्षा में अभिनव प्रयोग करने वाले संपूर्णानंद जुयाल,स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत कल्याण सिंह बिष्ट,गणेश कुखशाल सहित कई विशिष्ट व्यक्ति शामिल रहे,पौड़ी जिले के पूर्व प्रभारी एवं बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण मुख्य अतिथि रहे और विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी रही।नेतृत्व पर विश्वास जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि दीप्ति रावत की कर्मठता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पौड़ी जिले के लिए यह गर्व की बात है कि जिले से किसी को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।मुख्य रूप से रहे उपस्थित इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महावीर नेगी,पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल,मधु खुगशाल,नरेंद्र प्रसाद टम्टा,संतोष चंदोला,संतोषी रावत,नीलम जुयाल,लक्ष्मण डुकलान,ओमप्रकाश जुगराण,क्रांति किशोर नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp