स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कोट में आयोजित हुआ विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गणेश कोहली द्वारा किया गया शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। ब्लॉक में आयोजित शिविर में 210 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।शिविर में उच्च रक्तचाप,मधुमेह,कैंसर,किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व देखभाल,आयरन-कैल्शियम की खुराक,बच्चों का टीकाकरण नि:शुल्क,आंखों व कानों की जांच,टीबी की जांच व एक्सरे,आयरन एलबेंडाजोल के साथ ही दवाईयां के निशुल्क वितरण,के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई।इसके साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गयी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौके पर जांचें कीं और ग्रामीणों को उपचार व परामर्श दिया।शिविर के दौरान 13 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौके पर जांचें कीं और ग्रामीणों को उपचार व उचित परामर्श दिया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अमित मेहरा कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाई,सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा पूर्णिमा नेगी,नेत्र रोग विशेषज्ञ मोहित कुमार,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गोविंद पुजारी,ईएनटी डॉ.दिगपाल सिंह,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सचिन प्रभाकर, आदि मौजूद रहे।
Spread the love