Spread the love

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत आज इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं के साथ ही स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें उपस्थित लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई साथ ही बीपी,शूगर,नेत्र रोग,कान,नाक,गला,दंत रोग,व हीमोग्लोबीन की निःशुल्क जांच की गई वहां मौजूद छात्राओं को पोषण तथा मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी प्रदान की गई शिविर में 178 छात्र छात्राओं के साथ साथ स्थानीय लोगों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान,कॉलेज के निदेशक डॉ.विजय कुमार बंगा,डॉ.शशांक उनियाल,आर.बी.एस.के.टीम डॉ कंचन,आर.के.ए.के काउंलर,स्वेता गुसाई,निम्मी कुकरेती,शकुंतला नेगी,अरुणा उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp