पौड़ी पुलिस का संकल्प: गौरा शक्ति एप के साथ हर बेटी सुरक्षित व हर महिला को जागरुक आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना लक्ष्य
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में महिला सुरक्षा एवं नागरिक जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को महिला थाना श्रीनगर,कोतवाली लैंसडाउन व थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं को गौरा शक्ति मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कराया गया और इस ऐप को उपयोग करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।महिलाओं एवं युवतियों को अपने मोबाइल से ही घर बैठे गौरा शक्ति एप की सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।एप में उपलब्ध SOS बटन और Self Registration की प्रक्रिया समझाते हुए महिलाओं/छात्राओं का पंजीकरण कराया गया।बढ़ते अपराधों की रोकथाम,साइबर अपराधों से बचाव,सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया गया।महिलाओं को बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में गौरा शक्ति एप के माध्यम से पुलिस सहायता सिर्फ एक क्लिक में प्राप्त की जा सकती है।छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व,महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी गई।
Spread the love