Spread the love

पौड़ी पुलिस का एक्शन:श्रीनगर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 गिरफ्तार वाहनों को सीज किया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी पुलिस ने श्रीनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा यातायात के प्रभावी नियंत्रण हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्व संघन चैकिंग अभियान चलाते हुयें उनके विरुद्व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेश के क्रम में अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर एवं जयपाल सिंह नेगी,प्रभारी निरीक्षक महोदय श्रीनगर के नैतृत्व में रात्रि को विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें निम्न कार्यवाही की गयीःवाहन संख्या CH 04 P 8233 (कार) के चालक द्वारा वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुये पाया गया। वाहन को रोका गया तो चालक शराब के सेवन होने की आंशका के दृष्टिगत चालक का एल्कोमीटर से चैक किया गया तो रीडिंग 70mg/100 ML पाया गया। चालक/अभियुक्त अनिल नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी निवासी दिवालीखाल भराड़ीसैण थाना गैरसैण जनपद चमोली द्वारा शराब के नशे में कार चलाने पर कार को तत्काल सीज कर अभियुक्त चालक अनिल नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी को गिरफ्तार किया गया। वाहन संख्या UK 07 FF 6836 (कार) के चालक द्वारा वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुये पाया गया। वाहन को रोका गया तो चालक शराब के सेवन होने की आंशका होने के दृष्टिगत चालक का संयुक्त चिकित्सालय अस्पताल श्रीनगर में मेडिकल कराया गया तो चालक/अभियुक्त संदीप भट्ट पुत्र गंगा प्रसाद भट्ट निवासी जखोली जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा शराब के नशे में कार चलाने पर कार को तत्काल सीज कर अभियुक्त चालक संदीप भट्ट पुत्र गंगा प्रसाद भट्ट को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम,अ.उ.नि.विरन्द्र बृज्वाल,कोतवाली श्रीनगर,कानि.372 ना.पु.प्रदीप नौटियाल,कोतवाली श्रीनगर,पीआरडी संजय कुमार, कोतवाली श्रीनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp