Spread the love

श्रीनगर पुलिस ने बोलेरो से पकड़ी 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एक तस्कर गिरफ्तार वाहन सीज

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को कलियासौड़ क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 11 TA 3129 बोलेरो,सफेद रंग को रोककर तलाशी ली गई,जिसमें से कुल 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।वाहन चालक की पहचान विजय सिंह उम्र 25 वर्ष,निवासी ग्राम खैनोली,थराली,जनपद चमोली के रूप में हुई। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध शराब का परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम।उ.नि.विजय शैलानी,उ.नि.रमेश सिंह जयाड़ा,अ.उ.नि.संजय पुण्डीर,हेड कानि.159 नापु महेन्द्र सिंह,हेड कानि.158 नापु दिनेश चन्द्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp