Spread the love

भाजपा मंडल कार्यालय श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का भव्य स्वागत

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का आज भाजपा मंडल कार्यालय श्रीनगर में कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे मजबूत और शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर अग्रणी स्थान पर खड़ा है और देश की पहचान दुनिया में और सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में समर्पण और रुचि की कमी रहती थी,लेकिन आज भाजपा के पास एक से बढ़कर एक समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं,जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा।डॉ.निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कठिन परिस्थितियों में मिला,इसलिए हमें इस धरोहर को और मजबूत बनाना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।उन्होंने आश्वासन दिया कि अगली बार श्रीनगर आगमन पर वह विशेष बैठक के लिए समय निकालेंगे और सभी कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक संवाद करेंगे।उनके साथ उनकी सुपुत्री और पुत्र का भी मंडल कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने डॉ.निशंक का स्वागत करते हुए पुनः आमंत्रण का आग्रह भी किया।बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई।कार्यक्रम में पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवती प्रसाद घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,जितेंद्र रावत,भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,आशा उपाध्याय,रेनू सुंदरियाल,अंजना डोभाल,गुड्डी गैरोला,सूर्य प्रकाश नौटियाल,उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल,मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp