भालू के हमले में घायल ग्रामीण का अस्पताल में इलाज जारी वन विभाग अलर्ट
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज जनपद के ग्राम चौथला में भालू के हमले से गिरीश चंद्र मलाशी पुत्र स्व.दिनेश मलाशी घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया,जहाँ उनका उपचार जारी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है।घटना के बाद वन विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) द्वारा संवेदनशील क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है तथा स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है। साथ ही भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप और ड्रोन की सहायता से चिन्हीकरण किया जा रहा है।
Spread the love