Spread the love

स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में हुआ जनपद स्तरीय क्रॉस कन्ट्री दौड़ का सफल आयोजन

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के तत्वाधान में एवं गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2025 के उपलक्ष्य में खेल विभाग अगस्त्यमुनि,रुद्रप्रयाग द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को अण्डर-16 बालक एवं बालिका वर्ग में जनपद स्तरीय क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में किया गया।प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी द्वारा किया गया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान सागर पुत्र दर्शन लाल,द्वितीय अनिरूद्ध बुटोला पुत्र विक्रम सिंह बुटोला,तृतीय अनीष रावत पुत्र विजयपाल रावत,चतुर्थ अभय पुरषोड़ा पुत्र मस्तान सिंह,पंचम आर्यन बिष्ट पुत्र देवेन्द्र सिंह तथा षष्ठम स्थान प्रियांशु शाह पुत्र प्रमोद शाह ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान काव्या बुटोला पुत्री सरोप सिंह बुटोला,द्वितीय निकिता पुत्री विक्रम लाल,तृतीय राशि पुत्री पुरुषोत्तम गोस्वामी,चतुर्थ सलोनी बैरवाण पुत्री सच्चिदा बैरवाण,पंचम अंशिका पुत्री विजयपाल रावत,षष्ठम स्थान अपेक्षा पुत्री अनिल नेगी ने प्राप्त किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग,वरद जोशी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ सहायक कैलाश सिंह अगस्त्यमुनि,रुद्रप्रयाग ने प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों,खिलाड़ियों एवं उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय पर अपने विचार साझा करते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के प्रति जागरूक किया और उन्हें खेलों में निरंतर भागीदारी हेतु प्रेरित किया।क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी कैलाश सिंह,दीपक रावत स.प्र.युवा कल्याण,मनवर सिंह नेगी स.प्र.युवा कल्याण,अजीत सिंह नेगी कॉ.प्र.अरविन्द सिंह चौहान कॉ.प्र.खेल विभाग एवं खेल विभाग के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp