प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत देवप्रयाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ओल्ड मोंक रम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब की अनुमानित कीमत एक लाख 36 हजार 800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब की तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। 24 अक्टूबर 2026 को कोतवाली देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा तीन धारा डंपिंग जोन के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाहन संख्या यूके 08 टीए 9518 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ओल्ड मोंक रम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक टीकम सिंह पुत्र धन सिंह निवासी शेरपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत एक लाख 36 हजार 800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। इस मामले में कोतवाली देवप्रयाग में अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ओल्ड मोंक रम शामिल है जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 36 हजार 800 रुपये है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार संख्या यूके 08 टीए 9518 को जब्त किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और कांस्टेबल भूपेंद्र तथा कांस्टेबल पवन आर्य शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
