प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव नशे के दुष्प्रभाव यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना छाम और थाना घनसाली पुलिस द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना छाम पुलिस ने कमांद इंटर कॉलेज और छाम विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराध नशे के दुष्प्रभाव और यातायात सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दिया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल डिजिटल अरेस्ट संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने की जानकारी दी। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और www.cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति एप की उपयोगिता बताई और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं थाना घनसाली पुलिस ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज केमरा बालगंगा घनसाली में आयोजित भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को साइबर अपराध महिला संबंधी अपराध नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने व्हाट्सएप फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाली धोखाधड़ी तथा फर्जी वीडियो कॉल के माध्यम से की जाने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। थाना छाम पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी उपनिरीक्षक जुगल किशोर उपनिरीक्षक अमृता हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र और महिला कांस्टेबल साक्षी शामिल रहे। थाना घनसाली पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रशान्त बहुगुणा के साथ पुलिस कर्मी शामिल रहे।
