Spread the love

प्रदीप कुमार
लैंसडाउन-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडाउन के न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त निखिल भाटिया को कोटद्वार से गिरफ्तार किया। अभियुक्त निखिल भाटिया पुत्र भरत लाल भाटिया निवासी मंदाकिनीनगर पार्षद वाली गली नजीबाबाद रोड कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को धमकी देने मारपीट करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और हेड कांस्टेबल चेतन सिंह सहित हेड कांस्टेबल संदीप कुमार तथा हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *