लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर टप्पेबाज सतेंद्र उर्फ झपटी 20 से 22 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन बरामद
प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा त्योहारी सीजन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं।बीते रोज भागीरथ निवासी भारत साधु समाज स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला द्वारा थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि मेरी साधु समाज घाट स्थित रामझूला के पास फूल और माला बेचने की दुकान है और कुछ दिन पहले किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरा टेक्नो कंपनी का फोन चोरी कर लिया गया है तथा अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे फोन से साइबर धोखाधड़ी करते हुए खाते से ₹1,78,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी और धोखाधड़ी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के पश्चात पौड़ी पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार को घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा थाने पर साइबर यूनिट कोटद्वार के साथ दो अलग-अलग डेडिकेटेड टीमों का गठन किया गया। टीमों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास के साथ ही थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र और पूर्व में ऐसे घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों के विषय में जानकारी जुटाई गई। साथ ही पुलिस टीम के द्वारा लक्ष्मणझूला और हरिद्वार क्षेत्र में दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए मैन्युअल पुलिसिंग के साथ बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए घटना में शामिल शातिर टप्पेबाज सतेंद्र उर्फ झपटी पुत्र कलवा सिंह निवासी ग्राम वासटा थाना चांदपुर जिला बिजनौर (उ.प्र.),हाल निवासी कड़छ मोहल्ला ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र 29 वर्ष को बीती रात चेकिंग के दौरान भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 84 नाजायज मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि अभियुक्त सतेंद्र उर्फ झपटी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो मालूम चला कि अभियुक्त मूल रूप से चांदपुर बिजनौर का रहने वाला है तथा वर्तमान में कड़छ मोहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार क्षेत्र में रहता है और हर तीन महीने में अपने रुकने-ठहरने के ठिकाने बदलता है। वहीं अभियुक्त ने घटित घटनाओं के संबंध में बताया कि उसके द्वारा हरिद्वार,ऋषिकेश,देहरादून और बिजनौर क्षेत्र में गंगा घाटों,आश्रम,धर्मशालाओं तथा होटलों में यात्रियों और पर्यटकों के कीमती मोबाइल फोन को झपट्टा मार कर,झांसा देकर और यात्रियों को पर्यटक क्षेत्र की जानकारी देने के नाम पर सुनसान जगह पर ले जाकर बातों में उलझाकर उनके बैग और कीमती मोबाइल फोन पर हाथ साफ करता है।साथ ही थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला ने बताया कि अभियुक्त पहले भी हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में ऐसी दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध हरिद्वार,देहरादून,जीआरपी हरिद्वार और बिजनौर जनपद के अलग-अलग थानों पर आधा दर्जन से अधिक चोरी और झपट्टा मारने के साथ ही गैंगस्टर में मुकदमे दर्ज हैं। थाना लक्ष्मणझूला से संबंधित मामले में सतेंद्र उर्फ झपटी के द्वारा भागीरथ का मोबाइल फोन चोरी करने के पश्चात शिकायतकर्ता के अकाउंट से कुल ₹1,71,000 की रकम यूपीआई के माध्यम से निकालने का प्रयास किया गया,जिसमें जनपद साइबर यूनिट द्वारा समय रहते ₹90,000 को भागीरथ के बैंक अकाउंट में होल्ड कर दिया गया।बताते चलें कि अभियुक्त सतेंद्र उपरोक्त के कब्जे से बरामद सभी 84 फोन की अनुमानित कीमत 20 से 22 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला गया। वहीं अभियुक्त सतेंद्र उर्फ झपटी के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी के लिए लक्ष्मणझूला पुलिस जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित कर मदद ले रही है।थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है कि लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी।अभियुक्त को पुलिस द्वारा आज बरामद माल के साथ पौड़ी न्यायालय में भेज दिया गया है।लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा शातिर टप्पेबाज सतेंद्र उर्फ झपटी से बरामद फोनों की शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और पुलिस अब फोन के माध्यम से उनके मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है,जिससे बरामद फोनों को उनके मूल स्वामी को लौटाया जा सके।पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश असवाल चौकी प्रभारी चीला,अभिनव शर्मा,अपर उप निरीक्षक भानु प्रताप,हेड कांस्टेबल नरेश पंवार तथा साइबर सेल से उप निरीक्षक कमलेश शर्मा,अपर उप निरीक्षक दीपक अरोड़ा,हेड कांस्टेबल आशीष,विमल नेगी, अमरजीत और अरविंद राय शामिल रहे।
Spread the love