Spread the love

भागीरथी कला संगम ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम की ओर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सभी हिंदुस्तानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को इस कृत्य के लिए उचित दंड दिया जाए। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। अब समय आ गया है कि उसे ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया जाए जिससे आने वाली कई पीढ़ियां भी ऐसी कृत्य करने से पहले सौ बार सोचें।इस मौके पर निदेशक मदन गड़ोई,उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,सचिव पदमेंद्र रावत,संरक्षक रमेश चंद्र थलियाल समेत संजय कोठारी,रवि पूरी,दिनेश उनियाल,किशोरी लाल नौटियाल,हरेंद्र तोमर,दिनेश लिंगवाल,दीनबंधु सिंह चौहान,भगवती प्रसाद पुरी,और नरेश भारती,सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp