Spread the love

पौड़ी कस्बे में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले काले गैंग के 3 शातिर चोर चढ़े पौड़ी पुलिस के हत्थे।

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 20 अप्रैल 2025 को वादी इन्द्रमोहन,निवासी कण्डोलिया द्वारा कोतवाली पौड़ी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के बृजमेडिकल कण्डोलिया रोड का ताला तोडकर व पास की दुकान ज्योति आप्टिकल का ताला तोड़कर दुकान से कुछ नगदी चोरी कर दिया है साथ ही प्रेम सिंह चौहान निवासी-डी.आर.डी.ए कॉलोनी पौडी द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात द्वारा उसकी मोटर साइकिल (वाहन सं0 -UK12C 8246) को चोरी कर दिया गया है। उक्त वादीगणों की शिकायत के आधार पर कोतवाली पौड़ी में अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल से देवप्रयाग ऋषिकेश की ओर जाते दिखाई दे रहे थे लेकिन मुंह पर मास्क होने और चेहरा स्पष्ट न होने के कारण अनुमान लगाना कठिन हो रहा था पुलिस द्वारा और छानबीन की गई तो पता चला कि जिस मोटरसाइकिल से संदिग्ध जा रहे हैं वह भी इन्होंने पौड़ी से चोरी की है तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा करीब 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालने तथा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी जुटायी गई। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों,कुशल पतारसी सुरागरसी व सीसीटीवी कैमरों की जांच कर तकनीकी सहायता से उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 व्यक्तियों सोनू रावत,धीरज व तबरेज को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके गैंग का नाम “काले गैंग” है जो पहाडी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के पश्चात दिल्ली चले जाते हैं। हमारा गैंग लीडर गोपाल जुनेजा उर्फ काले है जो कि वर्तमान समय में जिला कारागार पौडी में बंद है। सोनू और गोपाल जुनेजा उर्फ काले थाना रिखणीखाल व कोतवाली पौडी से वर्ष 2021 व 2019 में चोरी के मामलों में जेल गये थे। सोनू पिछले साल जेल से रिहा होने के पश्चात दिल्ली चला गया था वहां पर उन्होनें अपने गैंग में कुछ अन्य सदस्यों को जोडना शुरू किया। सोनू मूल रूप से पाबौ पौडी गढवाल का रहने वाला है जिस कारण अभियुक्त सोनू रावत को पहाडी क्षेत्र की भौगौलिक परिस्थितियों एवं आने जाने वाले रास्तों से भली भांति परिचित है। पहाडी क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते हुये दिनांक 19 अप्रैल 25 की रात को सोनू रावत द्वारा अपने अन्य दो साथी धीरज व तबरेज के साथ मिलकर पौडी आया और इनके द्वारा पौड़ी में 2 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। नाम पता अभियुक्तगण।
1-सोनू रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत,निवासी-ग्राम ढिकोली,पाबौ जनपद पौडी गढवाल हाल निवासी 11/250 गीता कालोनी नई दिल्ली। उम्र 27 वर्ष।
2-धीरज पुत्र स्व.घनश्याम निवासी गौंडली गांव,थाना कृष्णानगर नई दिल्ली मूल पता ग्राम बडा किला मुरसान,जिला मथुरा उ.प्र.उम्र 34 वर्ष।
3-तबरेज पुत्र हबीबुरर्र रहमान निवासी माधव पट्टी थाना कन्ट्रोल जिला दरबंगा बिहार,हाल-चित्र विहार,प्रीत विहार नई दिल्ली उम्र 27 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp