Spread the love

भागीरथी कला संगम ने चलाया सफाई अभियान लोगों से जागरूक बनने की अपील

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बुगानी रोड पर डाक बंगला से यूनिवर्सिटी गेट तक आज भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में एकत्र किए गए कूड़े को कूड़ेदान में डाला गया।संस्था के निदेशक मदन गडोई ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके। उन्होंने अपील की कि शहर का हर नागरिक सफाई जैसे नेक कार्यों में सहयोग करे।सफाई अभियान में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र ब्रथवाल के अलावा मुकेश नौटियाल,रमेश चंद्र थलियाल,संजय कोठारी,हरेंद्र तोमर,दिनेश उनियाल,किशोरी लाल नौटियाल,दिनेश लिंगवाल और भगत सिंह बिष्ट समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp