Spread the love

वर्दी का गौरव शहादत की प्रेरणा पौड़ी पुलिस ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस उन वीर पुलिस जवानों की अमर स्मृति को समर्पित है जिन्होंने जनपद पौड़ी सहित प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,जनता की सुरक्षा तथा आंतरिक शांति स्थापित करने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।प्रातःकाल पुलिस लाइन पौड़ी में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें सभी पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सालामी गार्द व शोक धुन बजाकर किया गया,जिसके उपरांत शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।तत्पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर नमन किया।पौड़ी पुलिस शहीदों की इस विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है और सदैव जनसेवा,शांति एवं सुरक्षा के मार्ग पर अग्रसर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp