Spread the love

साइबर सुरक्षा का पाठ: गोपेश्वर और पोखरी पुलिस ने दुकानदारों और आमजन को दी जागरूकता

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।वर्तमान समय में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत चमोली पुलिस द्वारा निरन्तर साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को थाना गोपेश्वर एवं पोखरी पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों ने आमजन को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों जैसे OTP फ्रॉड,फर्जी लिंक,KYC अपडेट,QR कोड स्कैन,फेक लोन एप्स,सोशल मीडिया हैकिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इनसे बचने के प्रभावी उपायों से अवगत कराया।थाना गोपेश्वर-थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार गोपेश्वर में उ.नि.पंकज कुमार द्वारा टैक्सी यूनियन,स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि अज्ञात नंबर से आए कॉल या लिंक पर भरोसा न करें,किसी भी अन्जान व्यक्ति को अपना OTP या बैंक खाते से सम्बन्धित विवरण न बताएं यदि साइबर ठगी का शिकार होते है तो तत्काल अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर करे। थाना पोखरी-थाना पोखरी पुलिस द्वारा पोखरी बाजार में दुकानदारों,वाहन चालकों व युवाओं के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी किस-किस प्रकार से ठगी करते है,साथ ही बताया कि साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की पहली ढाल है।चमोली पुलिस जनता के साथ,साइबर अपराध के खिलाफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp