Spread the love

गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत एक गंभीर घायल

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।गोपेश्वर बुधवार 23 अक्तूबर 2025 को गोपेश्वर–पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की पहचान अरविन्द त्रिपाठी,अनीता त्रिपाठी और अनन्त स्वरूप त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी) के रूप में हुई है। सभी विशाल,विकासखण्ड पोखरी,जनपद चमोली के निवासी बताए जा रहे हैं। वाहन संख्या UK 07 FU 4317 बताई गई है।घायल व्यक्ति अम्भूज त्रिपाठी (पुत्र अरविन्द त्रिपाठी) को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया,जहाँ उनका उपचार जारी है।सूचना मिलते ही थाना चमोली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य किया। पुलिस के अनुसार,दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp