कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने आमजन के बीच चलाया चलाया जागरूकता अभियान
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जनता की समस्याओं को उनके द्वार तक पहुंचकर सुनना,यही है जनसेवा का असली रूप। इसी भावना के साथ आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा ग्राम मोख मल्ला में थाना दिवस का आयोजन किया गया।दरअसल,हर माह कि तरह इस माह भी थाना दिवस का आयोजन पूर्व निर्धारित रूप से थाने पर किया जाना था,किन्तु ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में खेती-बाड़ी के कार्यों में व्यस्तता के कारण उनका थाने पर पहुंचना संभव नहीं है।ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नन्दानगर पुलिस ने यह निर्णय लिया कि वे स्वयं गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया,जिसकी ग्रामीणों द्वारा भी सराहना की गयी एवं संतोष व्यक्त किया।कुछ समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।ग्राम मोख तल्ला के ग्रामीणों ने थाना नन्दानगर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार पुलिस खुद हमारे बीच आई,हमारी बातें सुनीं और समाधान भी किया जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।थाना दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।जिसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात लिंक,कॉल या संदेशों पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।बैंकिंग या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल अधिकृत माध्यम से ही करें।किसी भी प्रकार की ठगी या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।पुलिस और जनता के बीच दूरी नहीं,साझेदारी बने यही चमोली पुलिस का संकल्प है।थाना दिवस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस आमजन की समस्याओं को समझकर उनके समाधान हेतु लगातार प्रयासरत है।कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा कस्बा कर्णप्रयाग,लांगसू एवं गौचर क्षेत्र में दुकानदारों,वाहन चालकों एवं आमजनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि किसी अज्ञात नंबर से आए कॉल,संदेश या लिंक पर भरोसा न करें,किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी,पासवर्ड या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम पुलिस थाने में संपर्क कर शिकायत दर्ज करें।
Spread the love