यात्री का दिल टूटा चमोली पुलिस ने जोड़ा कीमती सामान से भरे बैग को किया सकुशल बरामद
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चारधाम यात्रा पर आए इंदौर मध्य प्रदेश के यात्री नितिन बंग पुत्र श्री नरेंद्र बंग के साथ कल एक ऐसा हादसा हुआ,जिसने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया।पीपलकोटी क्षेत्र से गुजरते समय,उनकी गाड़ी से उनका वह बैग सड़क पर कहीं गिर गया,जो उनके कीमती सामान,दस्तावेजों और शायद यात्रा की कुछ अनमोल यादों को समेटे हुए था।बैग खोने की खबर से यात्री नितिन बंग बुरी तरह टूट गए,मानो उनकी यात्रा वहीं रुक गई हो। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस चौकी पीपलकोटी भेजा गया,जहाँ उनकी मुलाकात तुरंत ड्यूटी पर तैनात जांबाज कॉन्स्टेबल अनिल रांटा और मुकेश चंद्र से हुई।यात्री की परेशानी को देखकर,दोनों कॉन्स्टेबल ने इसे सिर्फ एक गुमशुदगी नहीं,बल्कि एक यात्री की टूटी हुई आस मानकर तुरंत सर्च शुरू कर दिया। उन्होंने बिना समय गंवाए,उस पूरे संभावित रूट की खाक छाननी शुरू कर दी,जहाँ बैग गिरने की आशंका थी।कॉन्स्टेबल अनिल रांटा और मुकेश चंद्र की मेहनत रंग लाई अपनी तेज नज़र और त्वरित कार्रवाई के दम पर,उन्होंने बहुत ही कम समय में,यात्री के उस कीमती सामान से भरे बैग को सुरक्षित खोज निकाला।जैसे ही पुलिसकर्मी बैग लेकर चौकी पहुँचे और उसे नितिन बंग को सुपुर्द किया,यात्री की आँखों में खुशी के आँसू आ गए।गम की जगह अब सुकून और आभार था।अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर अभिभूत यात्री नितिन बंग ने चमोली पुलिस का बार-बार धन्यवाद किया। उन्होंने भावुक होकर कहा,मेरा सामान ही नहीं,मेरी यात्रा का आत्मविश्वास वापस आ गया है।
Spread the love