महिला शक्ति का सम्मान बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता-डॉ.धन सिंह रावत
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।भाजपा पाबौं मंडल द्वारा आज भव्य महिला शक्ति सम्मेलन भैया दूज समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।पाबौं पहुंचने पर मंत्री डॉ.रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।भैया दूज का यह पावन पर्व भाई बहन के अटूट स्नेह,विश्वास और मातृशक्ति के अदम्य साहस एवं निष्ठा का प्रतीक है।इस अवसर पर डॉ.रावत ने कहा कि महिला शक्ति के कारण ही आज उत्तराखंड और केंद्र में भाजपा की सरकार है।मातृशक्ति का सम्मान बनाए रखना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है। मातृशक्ति की सहभागिता से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव है।सम्मेलन में बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया। कई बहनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर डॉ.रावत ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पाबौं के बूथ नंबर 150 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को भी सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में त्योहारों के दौरान स्वदेशी वस्तुओं की अभूतपूर्व खरीदारी पर देशवासियों को बधाई दी और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।साथ ही उन्होंने आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित Run for Unity में सभी से जुड़ने का आह्वान किया। डॉ.रावत ने कहा कि आइए,हम सब मिलकर एक भारत,श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाएं,और एकजुटता,देशभक्ति व समर्पण की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं।इसके उपरांत डॉ.धन सिंह रावत चाकीसैंण पहुंचे,जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सभी के स्नेह और उत्साह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पैठाणी मंडल द्वारा आयोजित भैया दूज मिलन समारोह में भी भाग लिया और कहा कि यह पर्व भाई–बहन के स्नेह,विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक होने के साथ-साथ मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प दोहराने का अवसर है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,निवर्तमान यूसीबी अध्यक्ष मातवर सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य शिवचरण नौटियाल,मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,ब्लॉक प्रमुख लता रावत,जिला पंचायत सदस्य भरत रावत,राजेंद्र टम्टा,राजेश्वरी देवी,अंजली देवी,शिवानी देवी,कविता देवी,बलबीर सिंह,मुकेश सिंह, पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय रोथाण,आनंद नेगी, वीरेंद्र रावत,गणेश राठी,कौसल्या भट्ट,प्रियंका रावत आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे गणेश भट्ट,जिला महामंत्री,भाजपा , पौड़ी गढ़वाल ।
