Spread the love

श्रीनगर में भैया दूज कार्यक्रम संपन्न आपदा के कारण स्थगित रक्षाबंधन सम्मान समारोह के स्थान पर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि।

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हाल ही में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित रक्षाबंधन सम्मान समारोह आयोजित नहीं हो पाया था। इसी क्रम में श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पाँचों मंडलों में भैया दूज कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल देर सायं श्रीनगर के आदिती पैलेस में भव्य भैया दूज कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डॉ.रावत ने इस अवसर पर कहा कि यदि आज देश और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है,तो इसमें हमारी माताओं और बहनों का अतुलनीय योगदान है। भाजपा संगठन सदैव नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम आपदा के कारण न हो पाने के बावजूद,भैया दूज कार्यक्रमों के माध्यम से बहनें और कार्यकर्ता उसी भावना के साथ संगठन से जुड़ रहे हैं।डॉ.रावत ने बहनों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करें, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके।कार्यक्रम के दौरान डॉ.रावत ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली बहनों को सम्मानित भी किया।भैया दूज का यह कार्यक्रम न केवल भाई–बहन के स्नेह का प्रतीक रहा,बल्कि भाजपा संगठन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और सक्रिय सहभागिता का सशक्त संदेश भी दे गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा रेनू सुंदरियाल,कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद रामेश्वरी देवी,संयोजक मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर,पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी रावत,पार्षद गुड्डी गैरोला,सुनीता गैरोला,आशा उपाध्याय,ऊषा कंडारी,मीना असवाल,राजेश्वरी रावत,अंजना डोभाल,उमा गुंसोला सहित अनेक गणमान्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री विजय लक्ष्मी रतूड़ी एवं सह सोशल मीडिया जिला प्रभारी सीमा भंडारी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp