जिलाधिकारी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पोल और झूलती तारों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऊर्जा, उरेडा और ब्रिडकुल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उन्होंने अधिकारियों को जन शिकातयों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ऊर्जा निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आबादी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल और झूलती लाइनों को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उरेड़ा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। ताकि जनपद में बिजली के उत्पादन को बढाया जा सके। साथ ही उन्होंने आपदा के दौरान उरेडा द्वारा संचालित विद्युत उत्पादन संयंत्रों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में ब्रिडकुल के अधिकारियों ने जनपद में किए जा रहे विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण और लाइनों की निर्माण की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर अर्थ एंव संख्या अधिकारी विनय जोशी,परियोजना अधिकारी उरेड़ा सौरव कुमार,ब्रिडकुल के ज्योति भाष्कर रावत और मुकेश बर्थवाल आदि मौजूद थे।
Spread the love