रजत जयंती उत्सव में हरिद्वार में योगाभ्यास से हुआ कार्यक्रमों का शुभारंभ 200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार 2 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में आज नमामि गंगे घाट चंडीघाट पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड के द्वारा आयुर्वेदिक यूनानी और होम्योपैथी विभाग के संयुक्त तत्वधान में योग अभ्यास किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी अनंतानंद महाराज एवं विशिष्ट अतिथि योगी रजनीश जी अध्यक्ष ओम आरोग्यम योग मंदिर हरिद्वार संयुक्त रूप से किया गया।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर स्वास्तिक जैन ने अवगत कराया है कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के र्निदेश में आज से शुभारंभ किया गया। जिसके तहत आज नमामि गंगे घाट पर योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया है जिसमें 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया।उन्होंने अवगत कराया है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन योग अनुदेशकों के द्वारा योग सत्र का आयोजन किया रहा है जिससे कि ग्रामीण परिवेश में लोग बहुत ज्यादा लाभान्वित हो रहे हैं डॉ भास्कर,डॉ.अश्विनी, डॉ.विकास दुबे,डॉ.सुष्मिता,डॉ.नावेद,डॉ.विकास जैन,डॉ .प्रदीप,डॉ.दीक्षा,नागेश्वर उनियाल,प्रकाश उनियाल,राजेंद्र मिश्र,नवीन,दीपिका अंजना धनौला शेफाली विनय विनीत मुनीराम विक्रम ने कार्यक्रम में सहयोग किया राष्ट्रीय सेविका समिति की की तरुणी प्रमुख प्राची गुप्ता के द्वारा अपने सदस्यों के साथ योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।योग कार्यक्रम में साधना सिंह निदेशक संयोग रिजूवनेशन देहरादून के द्वारा एक योग नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।योगाभ्यास कु.अदिति,प्रतिभा,निशा भट्ट एवं निकुंज उपाध्याय के द्वारा कराया गया।इस अवसर पर डॉ.भास्कर,डॉ.अश्विनी,डॉ.विकास दुबे,डॉ.सुष्मिता,डॉ.नावेद,डॉ.विकास जैन,डॉ.प्रदीप,डॉ.दीक्षा,नागेश्वर उनियाल,प्रकाश उनियाल,राजेंद्र मिश्र,नवीन,दीपिका,अंजना धनौला,शेफाली,विनय,विनीत,मुनीराम,विक्रम आदि ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया।योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागों का जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर स्वास्तिक जैन धन्यवाद ज्ञापित किया।
Spread the love