Spread the love

जिलाधिकारी ने ली बद्रीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संचालित कार्याें की प्रगति के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली एवं उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक प्रोजेक्ट की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट बिन्दुवार उपलब्ध करायें व निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाए।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण होंने से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें व उपजिलाधिकारी जोशीमठ को मास्टर प्लान के अंतर्गत निर्मित व्यावसायिक भवनों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,एसडीएम जोशीमठ चन्द्रशेखर,पीआईयू से सहायक अभियंता सनी पालीवाल,एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp