Spread the love

नमामि गंगे और अनुरक्षण शाखा के सहयोग से गंगा उत्सव-2025 के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 4 नवंबर 2025 को गंगा उत्सव-2025 के उपलक्ष् में महिला विद‌यालय डिग्री कॉलेज,सतीकुंड कनखल हरिद्वार में नमामि गंगे और उत्तराखंड जल संस्थान हरिद्वार के सहयोग से शीर्षक गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता पर चित्रकला/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें सभी छात्राओं ने मनोयोग से प्रतिभाग किया।महावि‌द्यालय की प्राचार्या प्रो.गीता जोशी सहित कार्यक्रम के आयोजक अनुरक्षण शाखा (गंगा) उत्तराखंड जल सस्थान जगजीतपुर,हरिद्‌वार के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार बंसल,सहायक अभियता अब्दुल राशिद,अपर सहायक अभियंता भीम, मंडलीय लेखाकार नेहा गौड़ ने प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया। कॉलेज की सचिव डॉ वीणा शास्त्री ने गंगा को आधार बताते हुए छात्राओं को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो.गीता जोशी ने कहा कि गंगा हमारे देश की जीवनदायिनी नदी है,जो ना केवल धार्मिक आस्था का आधार है बल्कि देश की उन्नति व प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण है। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन IQAC समिति की समन्वयक प्रोफेसर प्रीति आत्रेय द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता में रिया बी.ए.प्रथम सेमेस्टर प्रथम पुरस्कार,सोनम बी.ए.तृतीय सेमेस्टर को दवितीय व अन्नू वर्मा बी.ए.पचम सेमेस्टर को तृतीय प्रथम पुरस्कार दिया गया। सान्तवना पुरस्कार जाहनवी बी०ए)प्रथम सेमेस्टर,नसरा बी.ए.प्रथम सेमेस्टर,सुषमा बी.ए.पंचम सेमेस्टर,सजना बी.ए.प्रथम सेमेस्टर,और कावेरी बी.ए.प्रथम सेमेस्टर को दिया गया। नमामि गंगे और उत्तराखंड जल संस्थान हरिदवार के सदस्यों ने कार्यकम के आयोजन में सहभागिता के लिए प्राचार्या एवं महावि‌द्यालय का आभार व्यक्त किया। साथ ही छात्राओं के उत्साह को देख कर भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन पर बल दिया। इस अवसर पर पो.शशि प्रश्ना,यासमीन अमीर,डॉ.प्रेरणा पाडेय डॉ.राखी सिंह,डॉ.निभा राठी,सुजाता शर्मा,सुप्रिया झा,नेहा रानी अनुराधा शर्मा,शिखा गुप्ता,अनुराधा चौधरी,शुभम लोधा,सीमा रानी,विजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp