38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीजीपी उत्तराखण्ड ने चमोली में नियुक्त म.उ.नि. स्नेहा तड़ियाल को किया सम्मानित
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले पुलिस खिलाड़ियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जनपद चमोली के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा,जब 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली म.उ.नि.स्नेहा तड़ियाल को डीजीपी उत्तराखण्ड महोदय द्वारा प्रशस्ति डिस्क सिल्वर मेडल लगाकर सम्मानित किया गया।उनकी यह उपलब्धि उनकी लगन,अनुशासन,समर्पण तथा कठिन परिश्रम का परिणाम है।उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल जनपद चमोली बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरव का विषय है।चमोली पुलिस परिवार म.उ.नि.स्नेहा तड़ियाल को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं पुलिस विभाग का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर रोशन करती रहेंगी।
Spread the love