रात के समय लापता 14 वर्षीय बालक सकुशल मिला पीपलकोटी पुलिस की तत्परता बनी मिसाल
प्रदीप कुमार
पीपलकोटी-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चारधाम यात्रा पर आए बिहार के एक परिवार के लिए सोमवार की रात उस समय चिंता और घबराहट का कारण बन गई जब उनका 14 वर्षीय पुत्र अचानक लापता हो गया।मामला 4 नवम्बर की रात्रि का है जब दरभंगा (बिहार) निवासी राधेश्याम साहू,हाल निवासी महाराष्ट्र,अपने परिवार के साथ बाबा काली कमली धर्मशाला,पीपलकोटी में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका बेटा बिना बताए कहीं चला गया।परिवार की सूचना मिलते ही चौकी पीपलकोटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की।चौकी प्रभारी उ.नि.पूनम खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा पीपलकोटी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। टीम ने मुख्य मार्गों,धर्मशालाओं,होटलों,दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को गाड़ी–अगथला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।बेटे के सकुशल मिलने पर परिवार की आंखों में राहत और कृतज्ञता दोनों झलक रही थी।परिजनों ने पीपलकोटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।तलाशी अभियान में शामिल पुलिस टीम:उपनिरीक्षक पूनम खत्री (चौकी प्रभारी,पीपलकोटी),हे.का. अमरदेव,आरक्षी अनिल रांटा, हो.गा.हरि सिंह।
Spread the love