Spread the love

जनता के द्वार कार्यक्रम: मई माह के लिए रोस्टर जारी 45 अधिकारी अलग-अलग ग्राम पंचायतों में करेंगे बैठक

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर हो सके, इसके लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए समस्याओं का यथासंभव निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.जीएस खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में माहवार रोस्टर तैयार कर जनपद स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का आवंटन किया जा रहा है,ताकि अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का यथासंभव निराकरण कर सकें।उन्होंने बताया कि मई माह के लिए निर्धारित रोस्टर के अनुसार उप वन संरक्षक कल्याणी विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बैरांगणा में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगी। इसी तरह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत सुमाड़ी में,जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार ग्राम पंचायत बैंजी कांडई,परियोजना निदेशक विमल कुमार मोसड़ में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार बिष्ट ललूड़ी में,उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया बचवाड़ में,उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला गडगू में तथा उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल ग्राम पंचायत जरम्वाड़ में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। बताया कि अन्य अधिकारियों में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीष रावत ग्राम पंचायत मचकंडी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राम प्रकाश माथगांव,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे भ्यूंता,जिला आबकारी अधिकारी रमेश चंद्र सतनी में,जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ग्राम पंचायत चापड़ में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित करेंगे।उन्होंने बताया कि 45 जनपद स्तरीय अधिकारियों को विकास खंड वार विभिन्न ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है। उन्होंने सभी नामित अधिकारियों को आवंटित ग्राम पंचायतों का भ्रमण करने के साथ ही बैठक आयोजित कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही अवगत कराया कि उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कभी भी प्रतिभाग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp