श्रीनगर में नगर निगम के वाहन का शीशा तोड़ने और चालक से गाली-गलौच व मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 28 अप्रैल 2025 की रात्रि को नगर निगम के वाहन चालक प्रफूल नेगी द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर आकर सूचना दी गयी कि रात्रि में नगर पालिका तिराहे के पास कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के नशे में हुड़दंग कर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान जब मेरे द्वारा नगर निगम के वाहन को लेकर आया गया तो इन लड़कों द्वारा मेरे साथ विवाद कर गाली गलौच करने लगे इसी दौरान उनमें से एक युवक द्वारा नगर निगम के वाहन को पत्थर मारकर वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पर अज्ञात युवकों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया साथ ही प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। उक्त घटना स्थल की CCTV कैमरा फुटेज आदि का अवलोकन करने व आस पास पूछताछ करने पर पाया गया कि उक्त घटना में नगर निगम के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने वाला युवक अभय रावत निवासी न्यू डांग श्रीनगर का रहने वाला है जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अभय को रात्रि में ही गिरफ्तार किया गया तथा घटनाक्रम में वाहन चालक से लड़ाई-झगड़ा एवं गाली गलौच करने तथा उक्त घटना कारित करने में अभय का साथ देने वाले दो अन्य युवकों की पहचान आयुष मड़ोली निवासी न्यू डांग श्रीनगर व गौतम निवासी-मिस्त्री मौहल्ला श्रीनगर के रूप में हुई,जिन्हें पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 की सुबह के समय गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा नगर निगम वाहन चालक के साथ आपसी तू-तू-मैं-मैं होने के पश्चात शराब के नशे में वाहन का शीशा तोड़ना बताया गया है उक्त घटना क्रम के सभी पहलुओं पर आवश्यक जांच की जा रही है साथ ही गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Spread the love