Spread the love

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में जादूगर एन.सी.सरकार के जादुई करतबों ने बांधा समां बच्चे-बूढ़े रह गए दंग

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले की दूसरी संध्या रोमांच और आश्चर्य से भर गई,जब ख्यातिप्राप्त जादूगर एन.सी.सरकार ने अपने जादूई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,सीओ अनुज कुमार,डॉ.रचित गर्ग और डॉ.दिग्पाल दत्त ने संयुक्त रूप से किया।इसके बाद मंच पर जैसे ही एन.सी.सरकार ने अपने शो की शुरुआत की,पूरा पंडाल उत्साह और तालियों की गूंज से भर गया।जादूगर ने पहले कुछ साधारण लगने वाले करतब दिखाए,पर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा,दर्शकों की आंखें आश्चर्य से फैलती चली गईं। कभी उन्होंने हवा में से रूमाल को कबूतर में बदल दिया,तो कभी खाली डिब्बे से फूलों की बारिश कर दी। बच्चों की खुशी और तालियों की आवाज़ ने माहौल को और जीवंत बना दिया।तेज़ हाथ की सफाई,रहस्यमय ट्रिक्स और मंच पर नियंत्रित रोशनी व संगीत ने कार्यक्रम को अद्भुत बना दिया। बड़ों के लिए प्रस्तुत माइंड-रीडिंग एक्ट ने तो सभी को चकित कर दिया।कार्यक्रम में रमेश रमोला,नरेंद्र रावत,राजकुमार,लखपत सिंह भंडारी,पार्षद आशीष नेगी,सोनू चमोली,पंकज सती तथा सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp