Spread the love

एसपी चमोली का भराड़ीसैंण एवं गैरसैंण का सघन दौरा: निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा थाना और अभिसूचना कार्यालय का औचक निरीक्षण

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिले में पुलिस व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से,पुलिस अधीक्षक चमोली,सुरजीत सिंह पँवार ने आज भराड़ीसैंण और गैरसैंण क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया।एसपी चमोली ने सर्वप्रथम क्षेत्र में चल रहे पुलिस और उससे संबंधित महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।निर्माणाधीन पुलिस लाईन,भराड़ीसैंण,थाना भवन निर्माण,गैरसैंण,फायर यूनिट भवन निर्माण,गैरसैंण का भौतिक अवलोकन करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निम्नलिखित परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण तथा परियोजना प्रबंधन पर विशेष बल दिया तथा निर्माण को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्माण कार्यों की समीक्षा के पश्चात्,एसपी चमोली ने थाना गैरसैंण और अभिसूचना कार्यालय गैरसैंण का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक दक्षता का आकलन किया।निरीक्षण के दौरान,थाने के मुख्य कार्यालय,मालखाना,बैरिक,भोजनालय,सीसीटीएनएस कक्ष,हवालात,महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त परिसर एवं आवासीय क्षेत्रों का विस्तृत जायजा लिया गया।उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए,थाना परिसर और आवासीय क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।थाने में रखे गए सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अभिलेखीकरण को नियमों के अनुरूप,व्यवस्थित और पूर्णतः अद्यतन बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। माल मुकदमाती और लावारिस मालों की भौतिक स्थिति का परीक्षण किया गया। मालों के सुरक्षित रख-रखाव के साथ ही,एमवी एक्ट एवं अन्य लावारिस मालों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क की पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए,महिलाओं से संबंधित शिकायतों में अत्यधिक संवेदनशीलता,त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए सीसीटीएनएस एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए,ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर डेटा को नियमित रूप से अपडेट रखने हेतु निर्देशित किया गया।अभिसूचना कार्यालय गैरसैंण में सूचना संकलन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत,प्रभारी निरीक्षक कुलदीप रावत,उ.नि.दिगम्बर उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp