Spread the love

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर ने हासिल किया द्वितीय स्थान

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय स्तर के उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव 2025 में श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर,देवप्रयाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन हरियाणा के अंबाला स्थित श्री दीवानकृष्ण किशोर सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में किया गया।केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से हर वर्ष भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए युवा महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया जाता है। इस वर्ष जम्मू,हिमाचल और उत्तराखण्ड के विभिन्न परिसरों से आए प्रतिभागियों ने लगभग 30 प्रतियोगिताओं में भाग लिया।देवप्रयाग स्थित श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर के 40 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 स्वर्ण,6 रजत तथा 4 कांस्य पदक जीतकर परिसर को गौरवान्वित किया।सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में समूहगान,संस्कृत अनुवाद,संस्कृत समाचार लेखन,संगणकीय संस्कृत,संस्कृत व्लॉग में जबकि शारीरिक प्रतियोगिताओं में दौड़,गोला फेंक,लंबी कूद,ऊँची कूद,योगा और कुश्ती में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर 19 पदक जीतकर श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया।परिसर के निदेशक प्रो.पी.वी.बी.सुब्रह्मण्यम् ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि परिसर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संयोजक डॉ.अनिल कुमार तथा मार्गदर्शक हिमांशु बिंजोला,रजत गौतम छेत्री और पायल पाठक ने भी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
1-समूहगान:अर्चना,शोभिता,पायल रावत,योगेश,हरिवंश प्रथम स्थान
2-संगणकीय संस्कृत: अजीत कुमार द्वितीय स्थान
3-संस्कृत व्लॉग:आर.एस.विभूति प्रथम स्थान
4-संस्कृत अनुवाद: लोकेश प्रथम स्थान
5-संस्कृत वार्ता लेखन: लोकेश द्वितीय स्थान
6-योगासन: खेमराज प्रथम स्थान,मुस्कान द्वितीय स्थान
7-दौड़ प्रतियोगिताएँ:
200 मीटर कैलाश तृतीय,गौरी नवानी प्रथमा
100 मीटर मीनाक्षी द्वितीय
400 मीटर गगन पाण्डेय द्वितीय,शोभा तृतीय
800 मीटर गगन पाण्डेय तृतीय
1500 मीटर अमन उपाध्याय प्रथम
8-गोला फेंक: अरुण,प्रथम स्थान
9-लंबी कूद:शोभा द्वितीय स्थान
10-ऊँची कूद:गौरी नवानी,प्रथम स्थान
11-कुश्ती: आदित्य भंडारी (65 कि.) प्रथम स्थान,सारथी कल्याणवत (57 कि.)द्वितीय स्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp