Spread the love

मेदांता हॉस्पिटल और गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर दूसरे दिन 74 लोगों ने कराई जांच

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज के सीनेट हॉल में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम,हरियाणा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को कुल 74 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमित जांच की महत्ता से अवगत कराना है। शिविर में शुगर,हड्डियों की घनत्व जांच बीएमडी,रक्तचाप,ईसीजी सहित अन्य कई प्रकार के परीक्षण किए जा रहे हैं। लोगों को उनके स्वास्थ्य संबंधी परिणामों की जानकारी मौके पर ही दी जा रही है।मेदांता हॉस्पिटल की ओर से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेंद्र तनेजा और सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.कोशिकी ने मरीजों का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने,नियमित जांच करवाने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी।शिविर में लगभग आठ नर्सिंग स्टाफ सदस्य भी पूरी तत्परता के साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की जांच के दौरान आवश्यक सहायता प्रदान की।कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य जांच को लेकर उत्साह का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।यह तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सभी के लिए निःशुल्क है,और अंतिम दिन भी सुबह से ही स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp