प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद चमोली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंडों नगर निकायों ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों-कर्मचारियों स्वयं सहायता समूहों महिलाओं युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा स्वच्छता सद्भाव एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने चमोली स्थित अलकनंदा नदी तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सेवा स्वच्छता एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के लिए आमजन की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण गैरसैंण स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर विकासखंड नंदानगर की ग्राम सभा सैती विकासखंड पोखरी के ग्राम संगठन जय भूमिमाल देवता बमोथ नगर पालिका गौचर विकासखंड ज्योतिर्मठ देवाल थराली नगर पंचायत नंदानगर सहित विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा जनपद के मंदिरों नदी तटों अमृत सरोवरों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया। गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर चमोली स्थित अलकनंदा स्नान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा स्वच्छता सद्भाव जनभागीदारी एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक एक माह चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान जनपदभर में सेवा स्वच्छता पोषण जनसहभागिता नवाचार एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ने तथा समाज में सेवा और सहभागिता की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
