Spread the love

वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित अधिकारियों ने किया सामूहिक गायन

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।स्व.बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम का गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी एवं मुख्यालय के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp