Spread the love

प्रदीप कुमार

थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 7 नवंबर 2025 को थाना थराली पर वादी द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी को दिनांक 5 नवंबर 2025 को दीपक कुमार पुत्र दिनेश राम निवासी रतगांव,बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर,थाना थराली पर तत्काल मुकदमा अपराध अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस टीम को तत्काल सक्रियता दिखाने और नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना का उपयोग करते हुए गहन खोजबीन की गई। पुलिस टीम को सफलता मिली और दिनांक 7 नवम्बर 2025 को नाबालिग लड़की को आरोपी दीपक कुमार पुत्र दिनेश राम निवासी रतगांव के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद,नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कराया गया। बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम,थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया,म.उ.नि.सरोज नौटियाल,कां.नीतीश,म.कां.शाहीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp