बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पांचवीं संध्या में झलका युवाओं का उत्साह और संस्कृति की छटा
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत आवास विकास प्रदर्शनी मैदान में आयोजित पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह श्रीनगर के प्रतिभाशाली युवाओं और प्रसिद्ध रंगकर्मी विमल बहुगुणा के नाम रही। कार्यक्रम की शुरुआत में विमल बहुगुणा ने अपनी प्रसिद्ध प्रस्तुति पांडवानी के माध्यम से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। उनकी प्रभावशाली अभिनय शैली और संवाद प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इसके पश्चात श्रीनगर के सितारे कार्यक्रम का फाइनल राउंड हुआ,जिसमें युवाओं ने गायन और नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं। गायन श्रेणी में यश मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि धैर्या बौठियाल द्वितीय स्थान पर रहे। नृत्य श्रेणी में तनुज ने प्रथम और प्राची ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सी.ए.नितिन अग्रवाल और रोटेरियन शकुंतला रावत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल और सचिव संजय रावत ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं की ऊर्जा,रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा से सजी यह संध्या दर्शकों के लिए यादगार बन गई। अंत में नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नगर की सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक भावना को सशक्त बनाते हैं।
Spread the love