बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में पालतू कुत्तों का जलवा: गोल्डन रिट्रीवर बना चैंपियन डॉग
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत रविवार को आवास विकास प्रदर्शनी मैदान में आयोजित डॉग शो में पालतू कुत्तों की फुर्ती,सुंदरता और अनुशासन ने दर्शकों का मन मोह लिया। शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने अपने कुत्तों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या एन.वी.(जर्मन शेफर्ड),द्वितीय स्थान सौरभ नौटियाल (रॉटविलर) और तृतीय स्थान मोहन सिंह राणा (भोटिया) ने प्राप्त किया। वहीं चैंपियन डॉग का खिताब सुभाष चंद्र नेगी के गोल्डन रिट्रीवर को मिला,जिसने अपनी आकर्षक बनावट और अनुशासित प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। दर्शकों ने विभिन्न नस्लों के कुत्तों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। निर्णायक के रूप में डॉ.उत्तम कुमार,डॉ.रिचा पचौरी, डॉ.आलोक और डॉ.पूजा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
Spread the love