Spread the love

बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में चमके मांसपेशियों के सितारे: आयुष भारद्वाज बने मिस्टर श्रीनगर नसर आलम रहे द्वितीय

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत आकाश विकास प्रदर्शनी मैदान में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में युवाओं की फिटनेस और जोश ने माहौल को रोमांचक बना दिया। प्रतिभागियों ने मंच पर आत्मविश्वास,अनुशासन और शरीर सौष्ठव का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न पोज़ और बॉडी फॉर्म के माध्यम से अपनी मेहनत और लगन को प्रस्तुत किया। निर्णायक शुभम धनाई और गौरव रावत ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन शरीर की बनावट,प्रस्तुति, संतुलन और आत्मविश्वास के आधार पर किया। प्रतियोगिता में आयुष भारद्वाज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस्टर श्रीनगर का खिताब अपने नाम किया,जबकि नसर आलम द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडाल में दर्शकों ने तालियों की गूंज से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं में स्वास्थ्य,फिटनेस और खेल भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp