Spread the love

बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत श्रीनगर रामलीला मैदान में विद्यार्थियों ने वाल पेंटिंग से दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सृजनशीलता ने सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण रहा। नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दीवारों पर रंगों के माध्यम से स्वच्छ और हरित श्रीनगर का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं से स्वच्छ भारत,जल संरक्षण,वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे विषयों को जीवंत रूप में उकेरा। रंग-बिरंगी दीवारों ने न केवल मैदान की शोभा बढ़ाई,बल्कि पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी प्रदर्शित की। निर्णायक डॉ.आलोक नेगी,अरविंद नेगी और विकास बिष्ट ने विद्यार्थियों की कला और सामाजिक जागरूकता की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp