Spread the love

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया जज़्बा उफल्डा टीम विजेता और बिल्केदार उपविजेता बनी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर आयोजित स्व. हुकुम सिंह नेगी स्मृति महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बिड़ला कैंपस के प्रशासनिक मैदान में हुई इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच उफल्डा की टीम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया,जबकि बिल्केदार की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बसंती नेगी ने विजेता टीम को ₹11,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। वहीं,उपविजेता टीम को एचएनबी विश्वविद्यालय के संदीप रावत ने ₹5,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की। प्रतियोगिता में कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवा चौधरी ने मार्गदर्शन दिया। प्रतियोगिता प्रभारी पार्षद सुमित बिष्ट के साथ धर्म सिंह रावत,हिमांशु बहुगुणा,नरेंद्र रावत,पार्षद दिनेश पटवाल,रमेश रमोला,शुभम प्रभाकर और पत्रकार देवेंद्र गौड़ आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। निर्णायक मंडल में अमन,अक्षित,प्रीति,श्वेता,वेदांत,अनुज और लीना ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की महापौर आरती भंडारी ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि स्व.हुकुम सिंह नेगी स्मृति महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित किया है,बल्कि महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और नगर निगम आगे भी इस प्रकार के आयोजनों को पूरा सहयोग देगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल और आयोजन समिति को स्थानीय नागरिकों ने बधाई दी। मैदान में मौजूद दर्शकों के उत्साहवर्धन से प्रतियोगिता का माहौल जोश और उमंग से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp