Spread the love

बिहार विजय का जश्न: देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह आतिशबाजी और नारेबाजी से गूंजा महानगर

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की दो-तिहाई से अधिक सीटों पर मिली ऐतिहासिक विजय से उत्साहित देहरादून महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। सुबह से ही महानगर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया,जो दोपहर तक उत्साह के चरम पर पहुंच गया। भाजपा जिंदाबाद मोदी-मोदी और भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर उत्सव का माहौल बना दिया। एनडीए की जीत पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि दो-तिहाई बहुमत जनता के विश्वास,विकास और सुशासन की इच्छा का परिणाम है। यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों पर जनता के भरोसे को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं ने मिलकर इतिहास रच दिया है,जो देश के भविष्य के राजनीतिक माहौल के लिए सकारात्मक संदेश देता है। जश्न के दौरान महानगर उपाध्यक्ष राजेश कंबोज,संकेत नौटियाल,विजेंद्र थपलियाल,जगदीश सेमवाल,सुरेंद्र राणा,अक्षर जैन,आशीष शर्मा,प्रदीप कुमार, सुमित पांडे,संतोष कोटियाल,प्रदीप दुग्गल,रतन चौहान,मलकीत सिंह,अंकुर जैन,गुरप्रीत,राहुल पवार सहित युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,वरिष्ठ कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp