वाल्मिकी बस्ती पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भरण-पोषण और वरिष्ठ नागरिक कल्याण पर जागरूकता शिविर आयोजित किया
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में वाल्मिकी बस्ती पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में सचिव ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम,2007 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। आयोजित शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज नाज़िश कलीम ने कहा कि यह कानून वरिष्ठ नागरिकों एवं माता-पिता के अधिकारों की रक्षा,भरण-पोषण,सम्मान और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न अधिकारों,आवेदन प्रक्रिया,भरण-पोषण से जुड़े नियम,संपत्ति संरक्षण तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण संबंधी महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंदों व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता और परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी,अधिकार मित्र बबीता,निशा,मनोज पाल सहित वाल्मिकी समुदाय के वरिष्ठ नागरिक व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Spread the love