राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्डियो ओपीडी के दौरान 40 मरीजों को मिला परामर्श
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में बुधवार को कार्डियो ओपीडी संचालित की गई।जिसमें 40 मरीजों का कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया द्वारा चेकअप कर आवश्यक दवा एंव परामर्श दिया गया। जबकि तीन मरीजों की हार्ट संबंधित दिक्कत अधिक होने पर एंजियोग्राफी के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून बुलाया गया। प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने भी ओपीडी का निरीक्षण कर उन्होंने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.मालविया का स्वागत करते हुए ओपीडी में आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए। प्राचार्य ने ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) मशीन को भी शीघ्र संचालित करने के लिए भी मशीनों से संबंधित रखरखाव विभाग को निर्देश दिए। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया ने बताया कि ओपीडी और आईपीडी के 40 के लगभग मरीजों को देखा गया। जिसमें 20 लोगों के मौके पर इको किए गये। कहा कि तीन मरीजों को एंजियोग्राफी के लिए कोरोनेशन अस्पताल दून बुलाया गया है। जबकि अन्य मरीजों को जरूरी जांच कराने,दवा व परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल में पूर्व में संचालित कार्डियो ओपीडी को अब नियमित रूप से हर माह के दूसरे बुधवार को लगाया जाएगा।
Spread the love