Spread the love

पौड़ी स्वास्थ्य विभाग ने थलीसैंण में नशा मुक्ति और पीसीपीएनडीटी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम,नशा मुक्त अभियान तथा पी.सी.पी.एन.डी.टी.कार्यक्रम के तहत ब्लॉक थलीसैंण के राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय त्रिपालीसैण में संयुक्त संवेदीकरण जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों को नशा मुक्ति के अंतर्गत एन.डी.पी.एस.व कोटपा एक्ट के साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने व नशा मुक्ति को लेकर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 12 से अंकिता द्वारा प्रथम कक्षा 7 से पूजा द्वितीय व कक्षा 8 से इशिता रौथाण द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया जिसमें उन्हें पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में जिला सलाहकार एन.टी.सी.पी.स्वेता गुसाईं,जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत,प्राचार्य डॉ.संजीव कुमार अभिभावक संघ के अध्यक्ष दीपक चंद्र त्रिपाठी आई.ई.सी.समन्वयक शकुंतला नेगी,समन्वयक मानसिक स्वास्थ्य मनमोहन देवली,प्रवीण रावत,रामेश्वरी देवी,मीणा राणा,रजनी,अमीषा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp