Spread the love

थराली पुलिस ने डीज़ल छिड़ककर पत्नी को जलाने के आरोपी पति को धर दबोचा

प्रदीप कुमार
थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 25 नवंबर को वादी हरक सिंह निवासी ग्राम चोटिंग ने थाना थराली में पहुँचकर तहरीर दी कि मेरी पत्नी की बहन मंजू देवी को उसके पति प्रताप सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम खेता मनमाती द्वारा मामूली विवाद में घर में रखा डीजल छिड़ककर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर तत्काल मुकदमा अपराध के तहत पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया के नेतृत्व में अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते,अभियुक्त प्रताप सिंह को दिनांक 26 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त प्रताप सिंह को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस टीम,विनोद चौरसिया थानाध्यक्ष थराली,हे.कां.दिगम्बर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp